नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह डॉक्टर सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार शाम जारी वक्तव्य में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टर आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें:-ONGC के अगले प्रमुख के नाम की मंजूरी, अरूण कुमार सिंह होंगे नए चेयरमैन
डॉक्टर बोस की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी मानी जाएगी। अभी तक मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनने के बाद ला गणेशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
ये भी पढ़ें:-Meta ने संध्या देवनाथन को भारत में कंपनी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 