सौतेली मां का मासूम बच्ची पर कहर
खौलते तेल और चिमटे से जलाया
6 माह पूर्व बच्ची को पिता ने लिया था गोद
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ सौतेली मां ने इस कदर जुर्म ढाया कि दिल दहल जाए। लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके में एक सौतेली माँ ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बुरी तरह से पीटा बाद में उसके के प्राइवेट पार्ट पर खौलता तेल डाल दिया। उसके बाद उसे गर्म चिमटे से जलाया। घटना को अंजाम देने के बाद हैवान महिला बच्ची को करहाता छोड़ मौके से फरार हो गई।
यह भी पढ़ें: जनसंख्या पर बोले मोहन भागवत, केवल खाना-पीना और प्रजा बढ़ाना, ये काम तो पशु भी करते हैं

दरअसल, घटना 8 जुलाई को लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की है। जब मामूली बात को लेकर 6 साल की मासूम से नाराज होकर सौतेली मां ने हैवानियत कर डाली। जब घर पर पति नहीं था, तब सौतेली मां ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर हैवानियत की हद पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में खौलते तेल डाल दिया और फिर चिपटा डालकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला डाला। इसके बाद बच्ची को रोता-कराहता छोड़ आरोपी महिला घटनास्थल से फरार हो गई। महिला की हैवानियत के डर से मासूम बच्ची ने अपने पिता को कुछ नहीं बताया। चुपचाप ही असहनीय दर्द को सहती रही। 13जुलाई को बेटी को करहाता देख पिता ने बच्ची से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पिता ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के पिता ने बताया की उसने 6 माह पूर्व ही बच्ची को गोद लिया है। सौतेली माँ बच्ची के साथ आये दिन जुल्म किया करती थी। महिला खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल महिला फरार है। प्रभारी निरीक्षण ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, अजय कुमार ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। जिसमें दूसरी पत्नी पूनम पर बेटी को पीटने और प्राइवेट पार्ट को जलाने का आरोप लगाया है। बच्ची पर ढाए जुल्म की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 8 Launch : इस दिन भारत में लांच होगा Oppo का दमदार कैमरा फोन, जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 