अमरावती हत्याकांड का मास्टर माइंड नागपुर से गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अभी तक छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
नेशनल डेस्क: अमरावती हत्याकांड का मास्टर माइंड नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अमरावती सिटी कोतवाली की पुलिस इंस्पेक्टर नीलिमा अराज ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड का नाम इरफान शेख रहीम है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि हत्या के मास्टरमाइंड का नाम इरफान खान बताया है। इरफान खान अमरावती में एक रहबर नाम का एनजीओ चलाता है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
- मुदस्सिर अहमद
- शाहरुख पठान
- अब्दुल तौफीक
- शोएब खान
- आतिब राशिद
- युसुफकन बहादुर खान
22 जून को मेडिकल स्टोर वाले की गलाकाटकर हत्या
महाराष्ट्र के अमरावती में 22 जून को एक 50 वर्षीय उमेश कोल्हे नामके शख्स की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अमरावती पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित शख्स मेडिकल स्टोर चलाता है उसने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था… बताया जा रहा है की हत्या के पीछे यह वजह हो सकती है। फेसबुक पर नुपुर के समर्थन में पोस्ट लिखा था।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 