पूर्व कैबिनेट मंत्री नवोजत सिंह सिद्धू हुए सक्रिय
सवा साल बाद ट्वीटर पर किया ट्वीट
किसानों के समर्थन में बैठेंगे धरने पर
नेशनल डेस्क: लंबे समय से राजनीति से दूर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं लेकिन इस बार वह किसानों के साथ धरने पर बैंठेंगे। हालांकि अभी सिद्धू की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह खुलासा होना बाकी है कि वह धरने पर कब से किसानों का साथ देंगे। उनके करीबी विधायक परगट सिंह ने कहा कि सिद्धू किसानों के धरनों में शामिल होंगे। परगट सिंह ने कहा कि मेरी उनसे बात हुई थी और उन्होंने मुझसे कहा कि आने वाले दिनों में जहां किसान भाई लोग धरने पर बैठेंगे वह उनके साथ शामिल होंगे।
सवा साल बाद ट्वीटर पर सक्रिय
तीन दिन पूर्व भी नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के साथ धरने पर बैठे थे और उनके संघर्ष को समर्थन दिया था। पूरे सवा साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर ट्वीटर पर सक्रीय हुए है। वहीं उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए बड़े शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी किसान के साथ है।
किसान पंजाब की आत्मा,
शरीर के घाव भर जाते हैं पर आत्मा पर वार नासूर बन कर सदा रिसता है,
हमारे अस्तित्व हमारी आत्मा पर वार बर्दाश्त नही|जंग की तूती बोल रही है – इंकलाब जिंदाबाद|
पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी कंधे से कंधे मिलाकर एकजुट होकर किसान के साथ| pic.twitter.com/l7b6rxIpg1
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 18, 2020
Read More Stories
- एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, यहीं पर स्थित है NCB का ऑफिस
- पाकिस्तान:खतरे में इमरान खान की कुर्सी,विपक्षी पार्टियों ने बनाया गठबंधन
सिद्धू पाजी ने किसानों के हित में किया ट्वीट
नवजोत सिंह सिद्ध ने पंजाबी में ट्वीट कर कहा कि किसानी पंजाब की रूह, शरीर के घाव भर जाते हैं पर आत्मा के नहीं। हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाशत नहीं। गौरतलब है कि पिछले साल 21 जुलाई 2019 के बाद ट्वीटर पर चुप थे। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ट्वीटर पर कोई ट्वीट नहीं किए थे।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सिद्धू पाजी ने ट्वीट कर बिना नाम लिए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, ‘‘ सरकारे तमाम उम्र यह भूल करती रही, धूल उनके चेहरे पर थी, वह आइना साफ करती रही।’’ बता दें कि पूरे देशभर में किसान बिल को लेकर सियासी घमासान मचा है। संसद से रोड तक इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

पंजाबभर में किसान खेती विधेयकों के खिलाफ प्रदर्षन कर रहे हैं। वहीं 25 सितंबर को किसानों ने पंजाब बंद का आह्वान कर दिया है। यहीं नहीं, 24 से लेकर 26 सितंबर तक रेल रोकने का भी आह्वान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह किसानों को समर्थन देंगे लेकिन कैसे इस बारे में पत्ते नहीं खोले गए है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 