राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज को राष्ट्र को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन
नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
बता दें कि 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी थीं। देश सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली मुर्मू सबसे कम उम्र की महिला हैं और आदिवासी समाज से आने वाली भी वह पहली हैं. द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद हुआ था।

यशवंत सिन्हा को हराकर रचा था इतिहास
गौरतलब है कि मुर्मू ने विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा था। मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे और उन्होंने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले थे। बता दें कि वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 