द्रौपदी मुर्मू 25 जून को दाखिल कर सकती हैं नामांकन
जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की
18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव
नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ओर से आगामी 25 जून को नामांकन भर सकती है। ऐसे में भाजपा ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की
आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए बीते दिन देर शाम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की थी। वहीं, द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि-“मैं बेहद ही खुश हूं और बतौर आदिवासी महिला मैंने यह कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।”
18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव
आपको बता दें कि 29 मई को नामांकन तिथि की समाप्ति के बाद आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव आयोजित कर 21 जुलाई को मतगणना के बाद नए राष्ट्रपति का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं, यदि द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीत जाती हैं तो वह प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 