सुक्खु को हिमाचल की कमान
कांग्रेस आलाकमान ने किया फैसला
मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम
विधायक दल की बैठक में फैसला
नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के नए मुख्यमंत्री (New CM) का नाम तय हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukkhu) को हिमाचल की कमान सौंपी है। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें: श्रद्धा वालकर मर्डर केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, बनाई जाएगी कमेटी
अंदरूनी घमासान के बीच फैसला
मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर ही घमासान जारी था। सीएम पद के लिए कांग्रेस प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने दावेदारी ठोकी थी। लेकिन अब सुखविंदर सुक्खु का तय कर दिया गया है।
पार्टी आलाकमान का धन्यवाद
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुकविंदर सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने 17 साल की उम्र से राजनीतिक जीवन शुरू किया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे का आभार व्यक्त किया। सुक्खु ने आगे कहा कि एक आम परिवार से ऊपर उठकर यहां तक पहुंचा हूं। राजीव गांधी जी ने मुझे एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाय। फिर राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।
शिमला में आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय @bhupeshbaghel जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BhupinderShooda जी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री @ShuklaRajiv जी दुआरा नाव-नियुक्त कांग्रेस विधायकों की बैठक ली गई।@INCIndia pic.twitter.com/P4KfSOlAxm
— Himachal Congress (@INCHimachal) December 9, 2022
विधायक दल की बैठक में फैसला
हालांकि,प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए कुछ अन्य नेताओं की पुरजोर लामबंदी की थी। लेकिन सुक्खु को अब नेता चुन लिया गया है। विधायक दल की बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू @SukhuSukhvinder जी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र अरलेकर जी ने बधाई देते हुए शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।
इसके साथ उन्होंने शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों पर भी सुझाव मांगा है। pic.twitter.com/wMCSnwLqKU— Himachal Congress (@INCHimachal) December 10, 2022
ये भी पढ़ें: फीफा कवर के दौरान अमेरिकी पत्रकार की मौत, कतर सरकार पर उठा सवाल
कांग्रेस के पास 40 विघायक
सुखविंदर सिंह सुक्खु नादौन से विधायक हैं। 58 वर्षीय सुक्खु के पास 68 सीट में से कांग्रेस के 40 विधायकों का समर्थन है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 