Breaking News

UP News: सीएम योगी ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- भारत को मिला पूज्य संतों का सानिध्य

  • सीएम ने रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

  • राधा कृष्ण अम्मा जी मंदिर में प्रतिमा स्थापित

  • ‘वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है’

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोलाघाट स्थित राधा कृष्ण अम्मा जी मंदिर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 4 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर संत समाज ने सीएम योगी का स्वागत किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दक्षिण भारतीय परंपरा से जुड़े सैकड़ों वरिष्ठ संत मौजूद रहे। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस धराधाम पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। आप सबको बधाई व आभार।

यह भी पढ़ें: ‘पहली बार लगा, बिन सूरज उगा सवेरा’, पिता की याद में अखिलेश यादव ने किया भावुक ट्वीट

सीएम ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है। यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये। यही भारत की परम्परा है। संतों-ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ। अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। हमारे संतों ने हमें वो रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि आज भारत अपने संतो की उन शिक्षाओं पर गर्व करता है। कल हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। उससे पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा। यही नया भारत है। हमको इस पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि स्वामी रामानुजाचार्य जी इस धराधाम पर अवतरित हुए थे। राम मंदिर के पहले उनकी प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह गर्व का विषय है। इस मठ द्वारा अनेक गरीब कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। ये सारे कार्य धर्म के ही कार्य हैं। हमारे मठ मंदिर प्राचीन काल से ही अन्न भोज का कार्य कर रहे हैं। इसीलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहीं कोई, हरि का भजे तो हरि का होइ। इसी मार्ग पर हमको चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोककल्याण के लिए सनातन धर्म ही नहीं सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: UP News: मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- सरकार का सूबे को गड्ढा-मुक्त बनाने का दावा खोखला

About Ravi Prakash

Check Also

keshav prasad mourya

बसपा और सपा को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से मची खलबली

बलिया पहुंचे केशव मौर्य ने प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक …