नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान करते हुए छह कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र सहित 412 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार चार रणबांकुरों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। दो जांबाजों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।
ये भी पढ़ें:-पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण
कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने वालों में सेना की डोगरा रेजीमेंट के मेजर शुभांग और राजपूत रेजीमेंट के नायक जितेंदर सिंह को असाधारण वीरता के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल रोहित कुमार, सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज, हैड कांस्टेबल सोढ़ी नारायण और हेड कांस्टेबल श्रवण कश्यप को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने इसके अलावा 92 सेना पदक, एक नौ सेना पदक वीरता, सात वायुसेना पदक वीरता, 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक, 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक और 36 सेना पदक को भी मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें:-26 जनवरी को हलवा सेरेमनी, जानें क्या है इसका महत्त्व
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 