पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी की तिथि है। पुरुषोत्तम मास का आज तीसरा दिन है। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल…
मेष- मनोबल को कमजोर न होने दें। घर के कार्यों को लेकर भी सक्रिय रहना होगा, इसलिए सदस्यों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष- कार्य सरलता से पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग को आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहना होगा।परिवार के सदस्यों पर क्रोधित और नाराज न हो।
मिथुन- आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, आपका छोटा सा प्रयास बिगड़ते कार्यों को बना देगा। अविवाहितों के विवाह की बात शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें।
कर्क- प्रतिभाओं को बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी से विवाद न करें। व्यापारिक मामलों में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, मान-सम्मान बढ़ेगा।पारिवारिक रूप से स्थितियाँ सामान्य रहेंगी।
सिंह- आज का दिन बड़े निवेशों के लिए उपयुक्त है। युवा वर्ग भावनाओं पर नियंत्रण रखें और ग़लतियों को पुनः दोहराने से बचे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खिंचाव और दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
कन्या- आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है। सर्वप्रथम स्वास्थ्य संबंधित विषयों के प्रति सजग रहना होगा। हाई बी.पी की समस्या बढ़ेगी, ठंडी चीजों का सेवन न करें।
तुला – स्थानान्तरण के साथ प्रोमोशन मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व दें और उनके साथ समय व्यातीत करें। जो लोग पहले से बीमार चल रहें हैं, उनको सचेत रहना होगा।
वृश्चिक- आज के दिन ऊर्जावान रहेंगे। ऑफिस में उच्च पद के साथ-साथ नयी ज़िम्मेदारियां भी मिलेगी, इसके लिए तैयार रहें। नसों में खिचांव एवं कमर में दर्द होने की आशंका है।
धनु- धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थितियाँ आर्थिक नुकसान कराने वाली चल रही है। ऑफिशियल कार्यों को लेकर एक्टिव रहें। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें।
मकर- आज के दिन दिनचर्या को संतुलित रखते हुए काम के साथ-साथ आराम को भी महत्व दें। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। फेफड़ों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
कुंभ- आजीविका के क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखना होगा। कारोबार में किसी प्रकार के निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अपने खान-पान को लेकर सजग रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
मीन- आज के दिन पर्यावरण से जुड़े। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से डीहाईड्रेशन की शिकायत हो सकती है, जंक फूड व ऑयली फूड के सेवन से बचे।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 