जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना पद से दिया इस्तीफा
खराब स्वास्थ्य के चलते उठाया यह कदम
साल 2007 में भी एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद छोड़ा था अपना पद
नेशनल डेस्क: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना पद से इस्तीफा दे दिया है। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आबे खराब स्वास्थ्य के चलते यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में आबे दो बार टोक्यो में अस्पताल में जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक, आबे अपनी सालों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से परेशान हैं।

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के के मुताबिक, शिंजो आबे की सेहत ठीक है, लेकिन अस्पताल के लंबे दौरे को लेकर अटकलें लगाईं कि क्या वह सितंबर 2021 में अपने कार्यकाल के अंत तक पद पर बने रह पाएंगे। यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। वह दोबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे थे।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 