बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार
आज 31 विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ
बिहार मंत्रिमंडल में हो सकते मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री
नेशनल डेस्क: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ है। बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आज 31 विधायकों को शपथ दिलाई गई। बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। विजय चौधरी, आलोक मेहता मंत्री बन गए हैं। एक बार फिर तेजप्रताप यादव को मंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें :- UP News: हापुड़ में दिनदहाड़े कचहरी के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हरियाणा से लाए कैदी की हत्या
इन विधायकों ने ली शपथ
- विजय कुमार चौधरी
- आलोक कुमार मेहता
- तेजप्रताप यादव
- विजेंद्र यादव
- चंद्रशेखर
- अशोक चौधरी
- श्रवण कुमार
- लेसी सिंह
- रामानंद यादव
- सुरेंद्र चौधरी
- संजय झा
- संतोष कुमार सुमन (हम)
- मदन सहनी
- ललित यादव
- अफाक आलम (कांग्रेस)
- शीला मंडल (जेडीयू)
- सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
- सुनील कुमार (जेडीयू)
- समीर महासेठ (आरजेडी)
- चंद्रशेखर (आरजेडी)
- जमा खान जेडीयू
- अनीता देवी आरजेडी
- जयंत राज जेडीयू
- सुधाकर सिंह
- जितेंद्र यादव
- मुरारी गौतम
- इजराइल मंसूरी
- कार्तिक कुमार
- शमीम अहमद
- शाहनवाज
- सुरेंद्र कुमार
तेजप्रताप यादव
इसके अलावा लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। तेज प्रताप 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है. इसके अलावा उनके पास 2.83 करोड़ की संपत्ति है।
8वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश
नीतीश कुमार 10 अगस्त को बिहार के 8वीं बार मुख्यमंत्री बने। उनके पास 164 विधायकों का सपोर्ट है। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए थे, जिसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ शपथ ली थी।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 