पटना से सटे दानापुर में घटी बड़ी दुर्घटना
मनेर में नाव हादसा
10 से 12 लोगों हुए लापता
नेशनल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक बड़ी दुर्घटना घटी। ये पटना से सटे मनेर में रविवार की शाम नाव हादसा हो गया। दो नाव टकराने के बाद एक नाव गंगा में डूब गई। नाव पर 50 से 55 लोग सवार थे। इसमें से देर रात तक 10 से 12 लोगों के लापता हैं। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। नाव डूबने के बाद अफरातफरी मच गई। नाव पर सवार लोग पुआल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान यह घटना हुई है। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।
नाव हादसा लाइव!कोई तैर कर तो कोई किसी ने पुआल के सहार बचा ली जिंदगी…कई लापता.रविवार की शाम दो नाव के टकाराने के बाद एक गंगा में डूब गई.50 से 55 लोग सवार थे. 10 से 12 लोग लापता हैं.सभी लोग घास काट कर लौट रहे थे.पटना के मनेर के पास की घटना.परमानंद की रिपोर्ट.Edit by @iajeetkumar pic.twitter.com/gvdBNR6jAm
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) September 5, 2022
लापता लोगों की तलाश के लिए शुरू किया तलाशी अभियान
सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम को भी घटना की सूचना दी गई। दानापुर के एसडीएम मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है।

इधर, नाव हादसे की लाइव तस्वीर भी सामने आई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हादसे के बाद अफरातफरी मच गई है। किसी ने तैर कर जान बचाई तो किसी को लोगों ने मदद की। वहीं कोई पुआल के सहारे भी बचने की कोशिश करता रहा।

चारा लेकर लौट रहे थे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा जा रहा है कि मनेर के शेरपुर के समीप शाम के सात बजे के आसपास ये घटना हो गई। पशुपालक चारा लेकर तीन नाव से शेरपुर, दाउदपुर, खासपुर लौट रहे थे। इस बीच शेरपुर के पास दो नाव की टक्कर हो गई। घटना के बाद लापता लोगों के परिजनों मे कोहराम मच गया।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 